BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2025, 3:10 pm
KHABAR : ग्राम भगोरी में शुरू हुआ सिलाई प्रशिक्षण, सरपंच दिलखुश अहिरवार की पहल से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। ब्लॉक मनासा के ग्राम भगोरी में आज से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई, जिसका नेतृत्व ग्राम पंचायत ’जंनोद की सरपंच दिलखुश मानक अहिरवार कर रही हैं। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।


कुकड़ेश्वर के समीप स्थित ग्राम भगोरी में प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण में करीब 15 महिलाएं भाग ले रही हैं। सरपंच दिलखुश अहिरवार की यह पहल पहले भी पंचायत जंनोद में कई सफल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के रूप में सामने आ चुकी है।


महिलाओं के हित में निरंतर कार्य करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का जो प्रयास दिलखुश अहिरवार कर रही हैं, उसकी सराहना अब दिल्ली तक हो चुकी है। हाल ही में उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में सम्मानित भी किया गया था।


स्थानीय विधायक माधव मारू ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं गांव की महिलाओं को सशक्त बनाती हैं और ग्रामीण विकास की दिशा में यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE