BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2026, 6:03 pm
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने पहुंची नगर पालिका की टीम, मौके पर खुली अतिक्रमण की पोल, जेसीबी से हटाया कब्जा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वार्ड क्रमांक 19 में घंटाघर के नीचे स्थित मोहल्ले में विद्या मंदिर के पीछे नगर पालिका की शिकायत निवारण कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। लंबे समय से सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से पानी से संबंधित शिकायत कर रही निशा कुंवर की शिकायत के निराकरण के लिए नगर पालिका की टीम पूर्व में भी कई बार मौके पर पहुंच चुकी थी।

जलकल शाखा प्रभारी सुरेश पवार ने बताया कि शिकायतकर्ता के यहां जांच करने पर पानी की गुणवत्ता शुद्ध पाई गई। कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता से नल कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

मौके के निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण पाए जाने पर शिकायत निवारण दल ने जेसीबी बुलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

नगर पालिका की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हुआ कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के साथ-साथ मौके पर संबंधित नियमों एवं व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE