BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2025, 3:32 pm
KHABAR : चंबल की सफाई के साथ जल संरक्षण की शपथ, भिंड ​​​​​​​कलेक्टर के साथ बच्चों ने कचरा हटाया, श्रीवास्तव बोले- पानी और वृक्ष हजारे अस्तित्व को जरूरी, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। अटेर में रविवार को चंबल नदी किनारे आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा सृष्टि के पोषण में जल का योगदान अमूल्य है, और यदि हमें भावी पीढ़ियों को समृद्ध भविष्य देना है, तो जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पानी और वृक्ष ही प्रकृति के दो ऐसे अवयव हैं जो हमारे अस्तित्व के लिए अनिवार्य हैं। यदि हम इन्हें नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट खड़ा कर देंगे।


इस अवसर पर उन्होंने चंबल तट पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की और सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन किशोरी पब्लिक स्कूल एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसमें छात्रों, समाजसेवियों और नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


गीत के माध्यम से जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एवं खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव द्वारा रचित जल गंगा संरक्षण पर आधारित गीत का मंचन किया गया। इस गीत के माध्यम से जनजागरण की पहल की गई है। गीत का विमोचन और रिकॉर्डिंग भी इसी मौके पर संपन्न हुई।


बच्चों ने सीखी जल बचत की सीख
किशोरी पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता कर जल संरक्षण का संदेश अपने अंदाज में दिया। कार्यक्रम ने न सिर्फ बच्चों में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाई बल्कि सहभागियों को भी सोचने पर मजबूर किया कि अब वक्त आ गया है जब हमें प्रकृति के दोहन की बजाय पोषण की ओर बढ़ना होगा।


समर्पण और सहभागिता का मिला संदेश
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदौरिया, विकासखंड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया, नवांकुर संस्थाओं से जुड़े अतुलकांत शर्मा, शशिकांत शर्मा, अंगद यादव, यशपाल सिंह सहित क्षेत्रीय छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।जन अभियान परिषद से जुड़े वक्ताओं ने जल बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर बल दिया और कहा कि जल एक सीमित संसाधन है जिसे केवल संजोया जा सकता है, बनाया नहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE