खरगोन। ब्राह्मण समाज की नई पीढी में संस्कार, शिक्षा और रोजगार को लेकर आयोजित तीन दिवसीय ब्रह्मोत्सव का समापन रविवार को हुआ। ब्रह्मोत्सव में छह राज्यों के विप्रजन (ब्राह्मण) समाज के लोग शामिल हुए थे। खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी की अगुवाई में आयोजित ब्रह्मोत्सव मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और उत्तरप्रदेश से करीब 10 हजार से अधिक समाज जन शामिल हुए थे।
ब्राह्मण समाज की संस्कृति और परंपरा को मजबूती के लिये ब्रह्मोत्सव के आयोजन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, इन्दौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला सहित निमाड मालवा के ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनो के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान ब्राह्मण समाज के 51 बटुको का जनेऊ संस्कार सहित विभिन्न संस्कारो, शिक्षा और रोजगार को लेकर तीन दिवसीय आयोजन में परिचर्चा के साथ मार्गदर्शन दिया गया। खरगोन में खास तौर पर ब्रह्मप्रयाग में आस्था, सम्मान और स्वावलंबन का संगम देखा गया। धार्मिक आयोजन में ब्राह्मण समाज के 200 से अधिक आचार्यों और करीब 200 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। पहली बार समाज की महिलाओ के लिये कर्मयोगिनी महिला उद्यमी मेले का भी आयोजन हुआ। परिचय सम्मेलन के साथ ब्राह्मण समाज की समारिका का भी प्रकाशन हुआ। महिला स्वावलंबन को प्रोत्साहित करते इस मेले में 30 से अधिक स्टॉल लगे गये। जिनमें लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत की झलक देखने को मिली।
ब्रह्मोत्सव के संयोजक पूर्व विधायक रवि जोशी ने बताया की समाज में संस्कार, शिक्षा और रोजगार को लेकर आयोजित ब्रह्मोत्सव सार्थक नजर आया। 6 राज्यो के 10 हजार से ऊपर लोग मौजूद थे। संस्कार शिक्षा के साथ रोज़गार के अटल प्रश्न विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार एवं विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन और मंगलम पत्रिका का विमोचन किया गया। खरगोन में ब्रह्मोत्सव के आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और इन्दौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला का कहना था की समाज में संस्कारो के लिये ऐसे आयोजन आज की आवश्यकता है। शिक्षा रोजगार से ब्राह्मण समाज का जुडा रहना जरूरी है। रवि जोशी की अगुवाई में ब्रह्मोत्सव का सार्थक आयोजन हुआ है। प्रदेश में इस प्रकार से इन्दौर भोपाल, खरगोन खंडवा में ब्राह्मण समाज के सामूहिक आयोजन होना चाहिये।