BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2025, 4:06 pm
BIG REPORT : एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने कुलसचिव-प्राचार्यों को लिखा पत्र, गांव की बेटी-प्रतिभा किरण और मुख्यमंत्री मेधावी योजना के तहत छात्रवृत्ति मामले में निराकरण के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर उच्च शिक्षा विभाग ने कुलसचिव और प्राचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना, मुख्यमंत्री मेधावी योजना के तहत छात्रवृत्ति मामले में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने 13 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन योजनाओं की लंबित आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए थे।


एमपी उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति और लंबित आवेदनों का समय पर निराकरण करने का आदेश दिया है। इसे लेकर कुलसचिव और प्राचार्यों को पत्र लिख गया है। जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के संतोष पूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।


पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि दिनांक 13.05.2025 को आयोजित वीडियों कांफ्रेसिंग में आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार निम्नछात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन मूलक योजनाओं के लंबित समस्त आवेदनों को निराकृत किए जाना है।
गांव की बेटी योजना
प्रतिभा किरण योजना
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना
अतरू आयुक्त, उच्च शिक्षा के निर्देशों के पालन में विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के लॉगिन पर दर्शित समस्त लंबित आवेदनों को नियमानुसार सत्यापित/स्वीकत/भुगतान करने की कार्यवाही करने एवं लंबित सीएम हेल्पलाईन का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराना सुनिश्चित करने का कष्ट करें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE