खरगोन। कसरावद क्षेत्र को मिलने जा रही है बहुत बड़ी सौगात जिसका आज भूमि पूजन हुआ। सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग अभी तक क्षेत्र में नहीं थी जिसको देखते हुए। कसरावद के राजेश तंवर के द्वारा विकास को एक नई दिशा दी जा रही है। यह मध्य प्रदेश का पहला एआई बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूनिट आ रहा है व्यापार में काफी बड़ा एक बदलाव आएगा और रोजगार भी मिलेगा जो भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विजन आत्मनिर्भर बनाने का नारा है उसे आगे बढ़ने का काम क्षेत्र के समाजसेवी राजेश तंवर द्वारा किया जा रहा है।इस एरिया में मध्य प्रदेश का पहला प्लांट मैन्युफैक्चरिंग का पहला संयंत्र लगाया जा रहा है आगे लोगों के साथ मिलकर के इस एरिया के विकास के लिए और मिल का पत्थर साबित होगा जिससे कसरावद क्षेत्र का विकास और भी बढ़ेगा बहुत कुछ यहां इन्वेस्टमेंट करेंगे और बहुत सारे लोगों के साथ जुड़ करके काम करने की इस प्लांट की कोशिश रहेगी। क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है।