BREAKING NEWS
BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2025, 4:47 pm
KHABAR : त्रिवेणी कला संग्रहालय में म्युजियम वॉक, लोगों ने प्राचीन धरोहरों के बारे में जाना, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर उज्जैन में विशेष आयोजन, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। त्रिवेणी कला और पुरातत्व संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर म्युजियम वॉक का आयोजन किया गया। संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार व संग्रहालय भोपाल के तत्वावधान में 18 मई को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।


लोगों ने संग्रहालय में शैवायन, शाक्तायन और कृष्णायन विथिका में रखी प्राचीन प्रतिमाओं का अवलोकन किया। संग्रहाध्यक्ष योगेश पाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर के नागरिकों और युवा पीढ़ी को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना है।


संग्रहालय के विशेषज्ञ डॉ राहुल सांखला ने आगंतुकों को कलाकृतियों, मूर्तियों और ऐतिहासिक अवशेषों की विस्तृत जानकारी दी। लोगों ने शैव, शक्ति और वैष्णव दीर्घाओं को देखा। विशेषज्ञों ने वस्तुओं के निर्माण प्रक्रिया, ऐतिहासिक कालखंड और तत्कालीन सामाजिक जीवन की जानकारी साझा की।


कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग के सेवानिवृत उपसंचालक डॉ. प्रकाशेंद्र माथुर और अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर के निदेशक डॉ आरसी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संग्रहाध्यक्ष पाल ने कहा कि यह आयोजन समाज में इतिहास और पुरातत्व के प्रति रुचि जगाने का प्रयास है। कार्यक्रम का समापन देवी सिंह राठौर के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE