चित्तौड़गढ़। देवऋषि नारद जयंती के उपलक्ष में विश्व संवाद केंद्र चित्तौड़ प्रांत की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला प्रांत स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह इस वर्ष कोटा में रविवार को आयोजित हुआ। इस समारोह में चयनित पत्रकारों का सम्मान किया गया। चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ पत्रकार व जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक वैष्णव को इस समारोह में नारद सम्मान (उत्कृष्ट स्तम्भकार) से सम्मानित किया गया।
विश्व संवाद केंद्र चित्तौड़ की ओर से छः श्रेणियों में पत्रकारों को पुरस्कार दिए गये। उत्कृष्ट स्तम्भकार नारद सम्मान, उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार नारद सम्मान, उत्कृष्ट कंटेंट क्रिएटर (यूट्यूब) नारद सम्मान, उत्कृष्ट छायाकार (फोटो / वीडियो) नारद सम्मान, उत्कृष्ट महिला / स्त्री सरोकार, उत्कृष्ट पत्रकार प्रिंट नारद सम्मान दिया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में चयनित पत्रकार को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। केंद्र ने इस निमित 10 मई 2025 तक गूगल फार्म के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन मांगे थे। उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों का अवलोकन कर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार की चयन कमेटी द्वारा घोषणा की गई है।
समारोह रविवार सुबह 11 बजे से श्रीनाथपुरम कोटा स्थित शिव ज्योति कान्वेंट स्कूल में कोटा चौप्टर द्वारा आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता सुनील आंबेकर (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख आरएसएस), मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह शेखावत (संभागीय आयुक्त कोटा), अध्यक्षता महेश गुप्ता (चेयरमैन - शिव ज्योति ग्रुप) तथा विशिष्ट अतिथि प्रो सुबोध कुमार (आचार्य पत्रकारिता विभाग, निदेशक सतत शिक्षा विद्यापीठ, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा) रहें। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से संघ के चित्तौड़ प्रांत में अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बूंदी, ब्यावर, प्रतापगढ़,सलूंबर, बारां व झालावाड़ जिले आते हैं।