BREAKING NEWS
BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2025, 5:38 pm
NEWS : फिट चित्तौड़ क्लब द्वारा राणा सांगा पार्क एवं प्रतिमा की सफाई अभियान,  प्लास्टिक की थैलियां उठाई और पार्क में फैली गंदगी को साफ, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। फिट चित्तौड़ क्लब द्वारा संरक्षक सांसद सीपी जोशी की पहल पर चलाए जा रहे महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई एवं स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को किला रोड़ राणा सांगा बाजार स्थित राणा सांगा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्लब के सदस्यों ने राणा सांगा की ऐतिहासिक प्रतिमा और पूरे पार्क क्षेत्र की सफाई की। क्लब सचिव मनोज पारीक ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने प्रातः राणा सांगा पार्क में साफ सफाई की पार्क में फैला कचरा कांच एवं प्लास्टिक की बोतलें प्लास्टिक की थैलियां उठाई और पार्क में फैली गंदगी को साफ किया। साथ ही राणा सांगा की प्रतिमा को पानी से धोकर स्वच्छ किया गया तथा आसपास की साफ-सफाई भी की गई। क्लब के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के उद्देश्य से किया गया है।


फिट चित्तौड़ क्लब के संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। स्थानीय नागरिकों ने भी क्लब के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर संयोजक लोकेश त्रिपाठी, परमजीत सिंह, मनोज पारीक, प्रहलाद टेलर, धीरज सुखवाल, शिव प्रकाश मंत्री, विजय मलकानी, अनिल पटवारी, प्रशांत शर्मा, अभिषेक जोशी, राहुल कुमावत, महेंद्र जोशी, संजय सुहालका, दशरथ, इन्द्रा सुखवाल, अल्का चतुर्वेदी, रूस्तम खान, राजू नायक, देवीलाल सालवी, रतनलाल भोई, भेरूलाल भोई, ओमप्रकाश आमेरिया आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE