दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में रविवार को भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित की गई। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी भाग लिया।यात्रा की शुरुआत पीतांबरा मंदिर के पास से हुई। यात्रा शहर के अलग-अलग रास्तों से होकर किला चौक तक पहुंची। रास्ते में नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए।
यात्रा में शामिल लोगों ने इस आयोजन को भारतीय सेना की वीरता को समर्पित किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों की सफलता की सराहना की। वहीं, पूर्व गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की क्षमताओं की प्रशंसा की।