भौंरासा। शहरों में लगे सीसीटीवी कैमरो को देखकर किसी को ताज्जुब नहीं होता पर जब किसी गांव में भी जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हो, तो देखकर हैरत में पड़ना स्वाभाविक है। देवास जिले की सोनकच्छ जनपद पंचायत का गांव कुलाला इसकी एक जीवंत मिसाल बनकर उभरा है। जहां चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। ग्राम पंचायत कुलाला लगातार विकास कार्य तो कर ही रही हैं साथ ही ग्राम पंचायत कुलाला व ग्राम पंचायत काकडदा द्वारा गांव के प्रमुख मार्ग सहित गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सीसीटीवी कैमरे से बड़ते अपराध व गतिविधियों व चौरी पर अंकुश भी लगेगा।
आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत गांव में प्रमुख मार्ग सहित मुख्य चौराहों पर कैमरे लगाने पर देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह, देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत,सोनकच्छ विधायक डॉ.राजेश सोनकर द्वारा ग्राम पंचायत कुलाला सरपंच किरण तेज यादव व ग्राम पंचायत काकडदा सरपंच संतोष बाई सुमेर सिंह नागर को प्रशस्ति पत्र देकर को सम्मानित किया गया।
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने ग्राम पंचायत कुलाला व ग्राम पंचायत काकड़दा में लगे सीसीटीवी कैमरे लगाने पर बधाई प्रेषित की है वहीं देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने बताया कि हमने इस अभियान की शुरुआत 1 नवंबर से की थी अभी तक पूरे जिले में 3000 कैमरे लग चुके है कैमरे लगने से अपराधियों को पकड़ने में आसानी होती है आपकी ग्राम पंचायत के सरपंच बधाई के पात्र हैं वहीं सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने ग्राम पंचायत कुलाला व काकड़दा में कैमरे लगाने पर सराहना की। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई मांगों को जल्द ही पूर्ण करने का आश्वाशन दिया।
इस दोरान भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव, पूर्व देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटारिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे, भौंरासा थाना प्रभारी प्रीति कटारे भी मोजूद रही।