BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 11:28 am
KHABAR : वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा की लगातार जप्ती की कार्यवाही के दौरान एक जेसीएम आयशर ट्रक और एक जेसीबी लोडर वाहन को किया गया जप्त, पढे़ खबर 

Share On:-

जतारा। दिगौड़ा विदित हो कि दिनांक 18/05/2025 की बाद दोपहर वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ राजाराम परमार और उपवन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ मनीषा बघाड़े को दिगोड़ा गांव से मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पीले रंग की जेसीबी लोडर मशीन से एक लाल रंग के 6 चका जेसीएम आयशर ट्रक में दिगौड़ा के बम्होरी गांव के पठार रोड बाली गली में कब्रिस्तान के पास राजस्व भूमि पर नीम प्रजाति और अन्य प्रजाति के वृक्षों की कटाई करके परिवहन कराया जा रहा है, जिसके बाद मामला टीकमगढ़ रेंज का होने के कारण वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़ को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया लेकिन कार्यवाही होता न देख तत्काल डीएफओ राजाराम परमार और एसडीओ मनीषा बघाड़े ने देरी किए बगैर वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार को कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्रसारित किए गए जिसके तुरन्त बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा देरी किए बगैर तत्काल दल का गठन कर मुखबिर और वरिष्ठ के बताए अनुसार दिगौड़ा के बम्होरी गांव में पठार रोड के पास वाली गली में कब्रिस्तान के पास पहुंचकर देखा तो 8-10 नीम प्रजाति और अन्य प्रजाति के वृक्ष कटे हुए थे और कुछ लट्ठे लाल रंग के आयशर ट्रक में जेसीबी की सहायता से भरे जा रहे थे और कुछ बड़े बड़े लट्ठे पहले से ही ट्रक में भरे हुए थे जिसके लिए वन अमले ने ड्राइवरों से पूछताछ करते हुए वृक्ष कटाई और लकड़ी परिवहन की अनुमति मांगी गई तो चालकों और मालिकों के द्वारा कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद वन अमले ने सूचना मौके से डीएफओ साहब और एसडीओ साहब को दी गई , जिसके बाद वरिष्ठ के निर्देशों का पालन करते हुए एक पीले रंग की जेसीबी मशीन और लाल रंग के जेसीएम आयशर ट्रक पंजीयन क्रमांक यूपी 23 ए टी 9275 की मय वनोपज के मौके से जप्ती करते हुए वाहन चालकों और वाहन मालिकों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध पंजीबद्ध करके जप्त दोनों वाहनों को कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित जतारा लाया जाकर खड़ा कराया गया और प्रकरण को अग्रिम विवेचना में लिया गया।


आज की वाहनों की जप्ती की कार्यवाही वन मंडल अधिकारी राजाराम परमार और एसडीओ मनीषा बघाड़े के निर्देशानुसार और मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व में की गई जिसमे वन परिक्षेत्र जतारा के वन अमले के रूप में ओमप्रकाश रैकवार कार्यवाहक उपवन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक जतारा, रियाजउद्दीन काजी वनपाल परिक्षेत्र सहायक लिधौरा, अमन प्रजापति वनरक्षक, अशोक कुमार वर्मा वनरक्षक, विवेक वंशकार वनरक्षक, शिवशंकर अहिरवार वन रक्षक, दिनेश रजक वनरक्षक , यासीन खान वनरक्षक, लखन लाल कुशवाहा वनरक्षक, जयराम अहिरवार वनरक्षक, शुभम पटेल वनरक्षक, स्थाईकर्मी अनिल द्विवेदी, स्थाईकर्मी आजाद खान और वाहन चालक शहीद खान  इत्यादि सम्मिलित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE