BREAKING NEWS
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 12:07 pm
KHABAR : अवैध उत्‍खनन करने वालों पर कार्रवाई, वन अपराध दर्ज कर जब्त की जेसीबी व ट्रैक्टर, दो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। डीएफओ नीमच एसके अटोदे एवं उप वनमण्‍डलाधिकारी दशरथ अखण्ड के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रतनगढ़ के वनखंड गुंजालिया की बीट गुंजालिया के कक्ष क्रमांक पी-243 में शनिवार को अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा था। इस पर वन विभाग द्वारा दो आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध दर्ज किया गया है। रेंजर पीएल गेहलोत ने बताया, कि वनखण्‍ड गुजालिया के कक्ष क्रमांक पी 243 में अवैध रूप से वाहन जे.सी.बी. से पत्थर खोद कर (उत्खनन) ट्रेक्टर ट्राली में भरा जा रहा था। जिसकी घेरा बंदी कर जे.सी.बी चालक व एक ट्रेक्टर चालक को मौके से पकड़ा तथा दो अन्य ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़ कर भागने में सफल रहे। वन विभाग की टीम ने जे.सी.बी. पंजीयन क्रमांक MP44GA1770,Bट्रेक्टर महिंद्रा डीआई RJ 09RC 6376 एवं एक ट्रेक्टर बिना नम्बर का महिद्रा नूवो 475 एवं बिना नंबर का ट्रेक्टर स्वराज 939 एफई को वनपरिक्षेत्राधिकारी प्रतापलाल गेहलोत, परिक्षेत्र सहायक डीकेन अजय तौमर परिक्षेत्र, परिक्षेत्र सहायक तरूण बोरीवाल, वनरक्षक नयन मालवीय, नितेश रावत, राकेश वर्मा, निरंजन पाराशर कालू सिंह निनामा की टीम ने जप्त कर आरोपी धनराज पिता गोपाल निवासी डिकेन एवं शंकरलाल पिता नगजीराम निवासी देहपुर को गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 ख के तहत अवैध उत्खन करने पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 3494/11दिनांक 17 मई 2025 पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE