नीमच। दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आज नीमच के रेडक्रॉस भवन में जांच शिविर का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश शासन के सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिले में दिव्यांग जनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने हैं। दिव्यांग उनकी दिव्यांगता के आधार पर और वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आयोजित शिविर में परीक्षण के बाद चिन्हांकित कर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एलिम्को उज्जैन द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण के करीब एक माह बाद उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, मोटरसाइकिल, बैटरी वाली गाड़ी, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी छड़ी, वॉकर, स्मार्टफोन, स्मार्ट कैन, कृत्रिम हाथ पैरों के लिए शिविर में परीक्षण किया गया। इस अवसर पर अभिलाष वर्मा, कुंवर खुमान भारद्वाज, मुकेश शर्मा, राम प्रकाश बलदेवा आदि मौजूद रहे।