BREAKING NEWS
BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<     नारायणगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – स्विफ्ट कार.. <<     UCC 2026 के विरोध में मुस्लिम सर्व समाज ने सौंपा.. <<     BIG NEWS : मिनी ट्रक में बिस्किट के बॉक्स की आड़ में.. <<     BIG VIDEO NEWS: त्योहारों से पहले शक्कर की कीमतों में.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं,.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल- हम्माल ने लौटाया किसान.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     #ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 1:48 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलिया मंडी और शराब की दुकान, जब निरीक्षण करने पहुंचे जिला आबकारी तो सामने आया ऐसा वीडियो, ठेकेदार पक्ष के लोगों ने लगाया लाखों रूपये की डिमांड से जुड़ा गंभीर आरोप, खाकी जुटी जांच में, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। जिले के पिपलिया मंडी में शनिवार रात शराब की दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे जिला आबकारी बीएल डांगी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शराब ठेकेदार पक्ष के लोग जिला आबकारी अधिकारी पर 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी बीएल डांगी के मुताबिक वे फोर्स के साथ पिपलिया मंडी स्थित शराब दुकान का औचक निरीक्षण करने आए थे। वह दुकान में मौजूद पेपर्स चेक कर ही रहे थे इस दौरान कुछ खामियां निकल कर सामने आईं।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि बिना ट्रांसफर फीस दिए यहां से अन्य दुकानों पर मदिरा ट्रांसफर की गई है, वह बुकलेट हमारे हाथ में आ गई थी, उसी वक्त वहां मौजूद कर्मचारी बुकलेट लेकर भाग गए ताकि शासन के सामने उनकी चोरी पकड़ी ना जाए, सरकारी काम में बाधा डालने के साथ बदसलूकी भी की गई है। इसी बात की शिकायत दर्ज करवाने हम थाने पहुंचे हैं। इधर, दुकान कर्मचारी सनी सिंह ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी दुकान पहुंचे थे। उन्होंने सभी चीजों की जांच की। जिसमें परमिट, बेच नंबर और बाकी चींजे सही पाई गईं, फिर आबकारी अधिकारी ने दुकान के बोर्ड को लेकर कहा कि बोर्ड 10 बाय 4 का होता है तुमने बोर्ड बड़ा बना रखा है तो हमने कहा कि हम चेंज करवा लेंगे।
इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. डांगी ने कहा कि तुमने अभी तक 10 लाख रुपए नहीं पहुंचाए हैं। अगर पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारी दुकान बन्द करवा देंगे, पुलिस से मांग है निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सैनी के मुताबिक जिला आबकारी निरीक्षक कर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर सनी सिंह, भरत सिंह और सेल्समैन रंजन सिंह के खिलाफ (एससीएसटी) एक्ट और शासकीय कार्य में बाधा डालने पर आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 34 के साथ अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही शराब ठेकेदार की तरफ से भी लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE