शिवपुरी। जिले की कोलारस तहसील निवासी जगदीश सिंह कुशवाह (72), जोकि पेशे से एक रिटायर्ड डॉक्टर है। आज अपने बेटे-बहू के व्यवहार से दुखी होकर वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की मांग की है।
पीड़ित जगदीश सिंह ने बताया कि उन्होंने कोलारस के एप्रोच रोड पर तीन मंजिला मकान बनवाया और अपने बेटे अनिल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नीचे एक मेडिकल स्टोर खुलवाया। लेकिन अब वृद्धावस्था में वही बेटा और बहू शारदा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। और पिछले दो साल पहले बेटे बहु ने मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद से मैं इधर उधर भटकने को मजबूर हो गया हूँ और कभी रिश्तेदारों के यहाँ तो कभी बृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। साथ ही बेटे ने उनकी संपत्ति के सभी जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने कोलारस एसडीएम को भी की थी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं कि गई इसीलिए आज कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि बेटे बहु पर कार्यवाही कर उनकी संपत्ति बापस दिलाई जाए जिससे बृद्धावस्था में सम्मानपूर्वक रह सकू।