नीमच। जिले की सेवा सहकारी समिति द्वारा किसान को गेहूं के विक्रय राशि का भुगतान दो महीने बीत जाने के बावजूद नहीं किया जा रहा है। अरनिया बोराना गांव के किसान रामलाल बागरी ने इस बाबत चार बार नीमच कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में चक्कर भी काट लिए। लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अन्नदाता रामगोपाल ने बताया कि मेरे द्वारा 19 मार्च को शासकीय सोसाइटी में 28 क्विंटल 50 किलो गेहूं विक्रय किया गया था। जिसकी कीमत 74000 रूपए है। किसान राम गोपाल द्वारा आज फिर आवेदन प्रस्तुत कर विक्रय किए गए गेहूं की राशि दिलाने की कलेक्टर से मांग की है।