खरगोन। जिले में बढ़ रहे गौतस्करी मामलों ओर गत दिनों गौरक्षकों पर हुए प्राणघातक हमले से गौरक्षकों के साथ ही हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश पनप रहा है। मंगलवार को गौरक्षकों ओर हिन्दू संगठनों ने शहर में आक्रोश रैली निकालकर गौतस्करी पर रोक लगाने के साथ ही गोगावां थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की है।
दोपहर करीब 12 बजे हिन्दू संगठन और गौरक्षक कुंदा तट पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए रैली का आगाज किया। रैली में शामिल युवा हाथों में बैनर पोस्टर लिये चल रहे थे वही रैली की अगुवाई गाय के साथ कि। इसके अलावा गाय का पुतला भी रैली में शामिल किया गया। एसपी कार्यालय पहुंचे गौसेवकों ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा। गौरक्षक हरिओम यादव ने बताया 15- 16 मई की दरमियानी रात खण्डवा बड़ौदा हाइवे पर ग्राम लाखी के समीप पिकअप वाहन में हो रही गौतस्करी रोकने गए गौरक्षकों को कुचलने के प्रयास किया गया था। तेज रफ्तार पिकअप से बाइक को टक्कर मारने से चार गौरक्षक घायल हुए थे जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। गौरक्षक राजू सोनी ने बताया पुलिस को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा है। तीन दिन में मांगे पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
एसपी धर्मराज मिना ने बताया गौरक्षकों को टक्कर मारने ओर अवैध गौवंश परिवहन मामले में 7 लोगो की गिरफ्तारी की है, साथ ही अवैध गौवंश परिवहन रोकने लगातार कार्रवाई की जा रही है।