नीमच। विजय शाह को बर्खास्त करो, जगदीश देवड़ा को बर्खास्त करो, देशद्रोही को बर्खास्त करो। इस नारे को गुंजायमान करते हुए आज आम आदमी पार्टी ने नीमच के कलेक्टर कार्यालय पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन देकर दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की बहादुर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने न केवल कर्नल सोफिया का अपमान किया, बल्कि भारतीय सेना के मनोबल को भी ठेस पहुँचाने का गंभीर प्रयास किया। हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए शाह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 152, 196(1)(B), 197 सहित अन्य गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भी भारतीय सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक होने संबंधी बयान देना सेना व देशभक्त नागरिकों का अपमान भी है।ज्ञापन में मांग की गई है कि हैं कि इन दोनों मंत्रियों को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा जाए। ज्ञापन देने से पूर्व आम आदमी पार्टी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के बाहर पाकिस्तान, तुर्की और चीन के झंडे लगाकर इन देशों के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।