BREAKING NEWS
#ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 3:51 pm
BIG NEWS : यूट्यूबर ज्योति से पूछताछ करने हरियाणा जाएगी उज्जैन पुलिस, 2024 में इंदौर-उज्जैन आई थी पाक जासूस, एसआईटी पता लगाएगी वीडियो बनाकर कहां अपलोड किए, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन । यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) से कनेक्शन पता चलने के बाद उसका उज्जैन और इंदौर का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाकर ज्योति से पूछताछ करने हिसार जाएगी।

ज्योति 2024 में उज्जैन गई थी। उसने उज्जैन आने के वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए, लेकिन रेलवे स्टेशन के बाद का एक भी वीडियो अपलोड नहीं किया। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि 15 घंटे का सफर तय कर उज्जैन पहुंची ज्योति ने महाकाल मंदिर जाने की बात कही थी, इसका वीडियो अपलोड नहीं किया। इसके आगे के वीडियो बनाए तो वो कहा हैं और किसके साथ शेयर किए हैं।

उज्जैन-इंदौर पहुंची, लेकिन वीडियो शेयर नहीं किए
ज्योति के यू-ट्यूब चैनल Travel with JO पर उज्जैन और इंदौर के वीडियो अपलोड हैं। पहला वीडियो हिसार से उज्जैन की रेल यात्रा का है। जबकि दूसरा वीडियो इंदौर से दिल्ली की बस यात्रा का है। ज्योति एक ट्रैवल व्लॉगर है। पर्यटन नगरी होने के बाद भी ज्योति ने यहां के वीडियो शेयर क्यों नहीं किए। इसे लेकर अब उज्जैन पुलिस ज्योति से जल्द पूछताछ कर सकती है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया, एसआईटी बनाकर टीम को उज्जैन से हिसार भेजा जाएगा। ये भी पता लगाया जाएगा कि उसने उज्जैन में जो वीडियो बनाए वो किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए और कहां भेजे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE