शिवपुरी। जिले की ग्राम पंचायत गढीबरोद के लोग आज पानी की समस्या से त्रस्त होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई।
ग्रामीणों ने बताया कि दाऊ बाबा के पास स्थित गाँव का ट्रासफार्मर खराब हो गया है जिसको लगाने का कार्य पी.एच.ई. विभाग ने किया था। जिसके खराब होने पर पी.एच.ई. विभाग एवं बिजली विभाग में कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसकी बजह से पूरे गाँव में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि उसी ट्रांसफर की बजह से पूरे गाँव में पानी की सप्लाई होती थी जिसके खराब होने पर ग्राम में पानी की गंभीर समस्या हो रही है। जिसके कारण बाहर से पानी लाना पड रहा है खराब पानी होने के कारण ग्राम में बच्चों एवं बडों को उल्टी दस्त एवं बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो रहा है।