BREAKING NEWS
#ऑडी कार में छिपाकर ले जा रहे थे नशे का माल!.. <<     VIDEO NEWS: क्या आपकी भी दुकान रिहायशी इलाके में चल.. <<     शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर.. <<     KHABAR : यूसीसी 2026 के विरोध में मुस्लिम.. <<     BIG VIDEO: ₹10,000 करोड़ का खेल! MP में ED की रेड से मचा.. <<     KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2025, 4:23 pm
KHABAR : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विहित प्रावधानों के अनुक्रम में माध्यमिक शिक्षा मण्‍डल मध्यप्रदेश भोपाल की हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी की द्वितीय परीक्षा 17 जून से होगी प्रारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। माध्यमिक शिक्षा मण्‍डल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विहित प्रावधानों के अनुक्रम में माध्यमिक शिक्षा मण्‍डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा सत्र 2024-25 से दो परीक्षा (मुख्य एवं द्वितीय परीक्षा) आयोजित की जा रही है। द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विद्यालय अथवा छात्र एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क पर छात्र के मुख्य परीक्षा के परीक्षाफल के आधार पर द्वितीय परीक्षा के विषय, अनुक्रमांक (रोलनम्बर) की जानकारी देकर शुल्क का नगद भुगतान कर, अंतिम तिथि 21 मई 2025 की रात्रि 12.00 बजे तक आवेदन पत्र भरे जा सकेगें। द्वितीय परीक्षा में छात्र को अनुत्तीर्ण विषयों का चयन करना अनिवार्य है किन्तु अनुत्तीर्ण विषयों के उत्तीर्ण विषयों का चयन स्वैच्छिक है। मण्डल मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र भी अंक सुधार हेतु स्वेच्छा से विषयों का चयन कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है। छात्र के द्वितीय परीक्षा का परिणाम मुख्य एवं द्वितीय परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ प्राप्तांक के आधार पर तैयार किया जावेगा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा द्वितीय परीक्षा की अंकसूची मुख्य परीक्षा की भांति जारी की जावेगी। मण्डल द्वारा जारी अंकसूचीयों का अधिभार सर्वमान्य है। वर्ष 2025 की हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 17 जून 2025 से 26 जून 2025 तक एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 17 जून 2025 से 05 जुलाई 2025 में प्रातरू 09.00 से 12.00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। मण्डल द्वारा छात्रहित में आयोजित की रही वर्ष 2025 हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा से सम्बंद्धता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों मे परीक्षा में अनुर्तीण अथवा अंक सूधार हेतु इच्छुक छात्र लाभान्वित हो सके। इसलिए परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक छात्रों का ऑन लाईन परीक्षा आवेदन पत्र अंतिम तिथि 21 मई 2025 रात्रि 12रू00 बजे के पूर्व भर लिया जावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE