नीमच। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 22 स्थित भोलाराम कंपाउंड में आज शिव माहेश्वरी के मकान से घनश्याम खाती के मकान तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के करकमलों से किया गया। यह डामरीकरण रोड 9 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि हमारी कोशिश है विकास के कार्य निरंतर चलते रहे और हमारी विरासत भी जिंदा रहे। विकास के लक्ष्य के साथ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हूं। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी अवरोध उत्पन्न करे, हम रुकने वाले नहीं है। आने वाले दिनों में विकास कार्यों के कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर सुनील कटारिया, मोहन राणावत, शारदा पाटनी, आलोक सोनी विक्की छाबड़ा, नीरज अहीर,शिव माहेश्वरी और वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पप्पू मंगल ने किया।