खरगोन। पुलिस बटालियन के लिए आज मप्र विशेष सशस्त्र बल भोपाल के डीजी चंचल शेखर ने इंदौर आईजी अनुराग,डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा,एसपी धर्मराज मीना,कलेक्टर भव्या मित्तल की मौजूदगी में खरगोन के जुलवानिया रोड पर पुलिस बटालियन के लिए जमीन का चयन के लिए निरीक्षण किया। खरगोन में करीब 70 से 80 एकड़ जमीन का चयन किया गया है जहां पुलिस बटालियन का निर्माण किया जाएगा। इसके पहले पुलिस बटालियन का निर्माण खंडवा में किए जाने की बात से खरगोन के नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब यह तय हो चुका है कि खरगोन में ही बटालियन का निर्माण किया जाएगा।
पुलिस बटालियन बन जाने के बाद करीब 1500 पुलिस कर्मियों का हर समय बल मौजूद रहेगा। जो खरगोन सहित खंडवा,बुरहानपुर,बड़वानी जिलों में आसानी से पहुंच सकता है। खरगोन में कई वर्षों से पुलिस बटालियन की मांग की जा रही थी।