BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 1:54 pm
KHABAR : नीमच वस्त्र व्यवसाय कल्याण संघ समिति ने लिया निर्णय, अब माह के अंतिम रविवार को नहीं करेंगे कारोबार, आगामी 25 मई के अवकाश से होगा शंखनाद, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर

Share On:-

नीमच। वस्त्र व्यवसाय संघ के संरक्षक जिनेंद्र डोसी एवं अध्यक्ष दिलीप मोगरा (नैना क्लोथ), सचिव दीपक पारवानी, एवं कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा (दिव्या) पूरी कार्यकारिणी व संस्था के प्रतिष्ठित सभी व्यापारियों ने कुछ माह पूर्व विगत 23 मार्च को संस्था की साधारण सभा की बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार पर अवकाश रखने की सहमति सर्वसम्मती का प्रस्ताव पारित किया गया था। संस्था का यह निर्णय सभी सदस्यों के विशेषकर सामाजिक व पारिवारिक हितों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। संस्था के प्रत्येक माह के अंतिम रविवार के निर्णय का उद्देश्य किसी भी सदस्यों का किसी भी तरह से आर्थिक दृष्टि से नुकसान पहुंचाना बिलकुल नहीं है। इस निर्णय का उद्देश्य केवल लोगो को अपने परिवार के नजदीक लाना और लोगो का सामाजिक विकास बढ़ाना है हम सभी ये देख रहे है की आज के इस भाग दौड़ भरे जीवन मे और तेजी से बढ़ते हुए व्यवसायिकरण में हम अपने परिवार को उचित समय नहीं दे पा रहे हैं और अपनों से दुरी बनाते जा रहे है ये दूरिया कुछ हद तक कम हो सके और हम अपना कुछ समय अपने परिवार को इस अवकाश के माध्यम से दे सके। परिवार तथा स्वयं का चिकित्सा परीक्षण भी करवा स्वस्थ जीवन जीने की ओर अग्रसर हो सके। और निरोगी रहते हुए परिवार समाज और राष्ट्र के विकास में सहयोगी बन सके।इसी अच्छी सोच और अच्छी पहल को मद्देनजर एक प्रयास वस्त्र व्यापारी कल्याण संघ नीमच  के माध्यम से शुरू किया जा रहा है और ये सकारात्मक प्रयास  सभी सदस्य मिलकर सफल बनाएंगे संस्था को ऐसा पूर्ण विश्वास है  इसी आशा से  संस्था के अध्यक्ष और संस्था की पूरी कार्यकारिणी संस्था के सभी सम्माननीय सदस्यों से  यह आग्रह करती है कि इस अच्छी सोच और अच्छी पहल का आप सभी दिल से स्वागत करें और आने वाले  प्रतिमाह के अंतिम रविवार को अर्थात 25मई2025 को अपने व्यवसाय को पूर्ण रूप से (अवकाश) बंद रखकर संस्था व संघ  एकता  की मिसाल प्रस्तुत करें। 
संस्था इस अवकाश को सफल बनाने के लिए अपनी ओर से भी पूरजोर प्रयास कर रही है। सह सचिव वैभव पारिक ने बताया कि नीमच के 50 किलोमीटर चारों तरफ ग्रामीण एवं नगरीय अंचल में प्रिंट व सोशल मीडिया, और आपसी संपर्क के माध्यम से प्रति माहअवकाश का प्रचार प्रसार कर रही है, ताकि किसी भी सदस्यों को तथा उनके ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई कठिनाई न होने पाए ग्राहकों को अवकाश की सूचना पहले से ही पता चल जाए ताकि वह असुविधा से बच पाए। उक्त जानकारी संस्था प्रवक्ता मुकेश पार्टनर ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE