उज्जैन। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनसीसी) की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अंतर्गत उपक्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गत दिवस को क्षिप्रा नदी के रामघाट तट पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किरन, सहायक निदेशक की अध्यक्षता में किया गया।
इस कार्यक्रम में उपक्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन में कार्यरत वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी सुनील परिहार, अजीत अवस्थी, आनन्द कुमार, अंशुल गंगवार, अखिलेन्द्र यादव तथा कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं सर्वे पर्यवेक्षक, सर्वे प्रगणक द्वारा रामघाट के विभिन्नस्थानों पर नगर निगम उज्जैन के सफाईकर्मियों के साथ मिलकर साफ सफाई की गयी। इस दौरान सोमवती अमावस्या के अवसर पर रामघाट पर आये हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा विभाग द्वारा वर्तमान में किये जा रहे विभिन्न सर्वेक्षणों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।