BREAKING NEWS
REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 6:50 pm
KHABAR : कमिश्नर ने किया भोपाल की तीन गोशाला का निरीक्षण, कचरे से बायो गैस बनाने का प्लांट देखा, बोले- बिजली, पानी की अच्छी व्यवस्था करें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कमिश्नर संजीव सिंह शुक्रवार को जिले की 3 गोशालाओं में पहुंचे। उन्होंने जैविक कचरे से बायो गैस बनाने के प्लांट को देखा। वहीं, पानी और बिजली की व्यवस्था करने को कहा। कमिश्नर सिंह ने बरखेड़ी अब्दुल्ला, बालमपुर और सूखी सेवनिया का निरीक्षण किया।


बरखेड़ी अब्दुल्ला में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित वैज्ञानिक कृषक संवाद का निरीक्षण भी किया। संवाद में वैज्ञानिक एमपी सिंह, डॉ. फतेह सिंह, डॉ. सुबीर चक्रवर्ती ने किसानों को उन्नत तकनीक एवं उर्वरकों की जानकारी दी। वहीं, सभी को नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी, हैप्पी सीडर के उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।


इन व्यवस्थाओं को लेकर बोले कमिश्नर
कमिश्नर सिंह ने बरखेड़ी अब्दुल्ला में जीवदया गोशाला एवं निर्माणाधीन सुरभि गोशाला का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि गोशाला में पर्याप्त पानी एवं बिजली की उपलब्धता तय करें। सिंह ने जीवदया गोशाला के संचालक रामदयाल नागर से गोशाला की क्षमता, कार्यप्रणाली, कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज करने की प्रणाली, पानी बिजली की उपलब्धता की चर्चा की।


बरखेड़ी अब्दुल्ला में श्री दयोदय ऊर्जा एवं जैविक खाद प्राइवेट लिमिटेड बायो गैस प्लांट को देखा। अक्षय जैन द्वारा जैव कचरे से बायोगैस बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बालमपुर के किसान नारायण सिंह के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वनाधिकार पट्टेधारियों के निर्माणाधीन खेत तालाब का निरीक्षण किया। किसान नारायण ने बताया कि खेत तालाब में 4 लाख लीटर पानी का संचय एवं वाटर रिचार्ज किया जाता है।


सूखी सेवनिया में पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत सुनील जैन के नमन गोल्ड फ्लोर मिल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि योजना के लाभ के बाद छोटे से उद्योग से मिल बनाने का सहयोग प्राप्त हुआ है। कमिश्नर सिंह ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का प्रचार-प्रसार कर सभी उद्यमियों को लाभ प्रदान करें।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE