दतिया। जिले के अवैध कारोबारियों पर नवागत पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालते ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी का सख्त निर्देश है कि किसी भी हालत में अवैध कारोबार पनपने नही दिया जाएगा। एसपी सूरज वर्मा के सख्त लहजा देख कई पुलिस सेवकों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं।नवागत एसपी ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया है। उनका कहना है कि इससे जिले में अपराध मुक्त और सुरक्षित माहौल बनेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेगी।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों और अवैध कारोबारियों पर नकेल कसते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए।उल्लेखनीय है कि एसपी सूरज वर्मा भारतीय पुलिस सेवा 2013 के बैच के अधिकारी है। इसके पूर्व श्री वर्मा इंदौर में सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल में पदस्थ थे। उन्होंने अभी तक कई जिलों में एवं बडे शहरों में रहकर महत्वपूर्ण पदों पर अपने कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से निर्वाह किया है।