छतरपुर। ईद-उल-जुहा तथा आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा जिले भर में फैल्ग मार्च निकालकर लोगों से आगामी त्यौहार आपसी सौहार्द और हर्षाेल्लास पूर्वक मनाने की अपील की गई इसके पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज देर शाम छतरपुर शहर में भी फैल्ग मार्च निकालकर शहर भ्रमण किया गया फैलग मार्च में कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी सिविल लाइन थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे सीएसपी अमन मिश्रा और बडी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।