BREAKING NEWS
REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 10:55 am
KHABAR : नीमच जिले में शासकीय एवं देवस्थानों की जमीनों के संरक्षण के लिए अभियान, खजूरी में 50 लाख रुपए मूल्य की जमीन से हटाया अतिक्रमण, पड़दा एवं चीताखेड़ा में रास्ता विवाद के 7 प्रकरणों में मौके पर खुलवाया रास्ता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय और देवस्थानों की जमीनों के संरक्षण, अतिक्रमण हटाने और रास्ता विवादों का तत्परता पूर्वक निराकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
इस अभियान के तहत शुक्रवार को मनासा क्षेत्र के गांव खजूरी में राजस्व विभाग द्वारा लगभग 50 लाख रुपए कीमत की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है। ग्राम पड़दा में रास्ता विवाद संबंधी तीन प्रकरणों का निराकरण कर मौके पर से राजस्व अमले द्वारा तीन रास्तों को खुलवाया गया है। चीताखेड़ा में भी तहसीलदार जीरन द्वारा शुक्रवार को 4 प्रकरणों का निराकरण कर मौके पर से रास्ता खुलवाया गया है। 
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों और राजस्व अमले को निर्देशित किया है कि वे अतिक्रमण हटाओ और रास्ता विवाद निराकरण के अभियान के तहत शनिवार को फील्ड में रहे और प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने आम जनों से आग्रह किया कि वे अतिक्रमण हटाने और रास्ता विवाद से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए शनिवार 7 जून को संबंधित तहसीलदारों और राजस्व अमले को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस अभियान के तहत उपखंड नीमच के ग्राम धनेरिया कला में शुक्रवार को खाकर देव जी महाराज के पास रास्ता विवाद का राजस्व अमले ने स्थल निरीक्षण कर, मौके पर रास्ता खुलवाया  है बारिश के पानी से कीचड़ की मुख्य समस्या बताई गई। ग्राम पंचायत में सभी कृषकों से चर्चा कर उक्त रास्ते पर भराव कर समस्या के समाधान पर सहमति दी गई है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE