BREAKING NEWS
REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 11:57 am
KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम रोपित कर विधायक परिहार ने घाट पर किया स्वच्छता के लिए श्रमदान, बोले- जनसहभागिता से नदियों को स्‍वच्‍छ रखे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा,  जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव एवं जनपद सीईओं मयूरी जोक के निर्देशन में नीमच जनपद की ग्राम पंचायत बोरखेडी पानेरी स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर पर एक पेड़ मॉ के नाम पौधारोपण एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर , जनपद सदस्य रतनलाल मालावत, सरपंच देवकिशन शर्मा, एसडीएम संजीव साहू, जन अभियान परिषद के वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने एक पेड़ माँ के नाम मंदिर परिसर में पौधारोपण किया एवं नीलकण्ठ स्थित नदी के घाट पर स्वच्छता के लिए श्रमदान कर, घाट की साफ-सफाई की ।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि, नदियाँ जीवन दायनी है, हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस धरती को पेड-पौधे लगाकर हमेशा हरा भरा रखे एवं नदियों को स्वच्छ रखे, जिससे कि पानी हमेशा नदियों में प्रवाहमान रहें। उन्‍होने कहा कि, जन भागीदारी से नदियों को स्वच्छ रखें। आयोजन में विभागीय अधिकारी, पंचायतकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों व प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि  एवं बडी संख्‍या में ग्रामवासी थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE