भोपाल। देशभर सहित प्रदेश में धूमधाम से ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बकरीद की बधाई दी है। सीएम ने कहा कि ईदुज्जुहा त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का प्रतीक है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह पर्व गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा और मानवता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस त्यौहार को भारत की गौरवशाली परंपरा के अनुसार शांति और सद्भाव के साथ मनाए. साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
बता दें कि ईद-उल-अज़हा या ‘बलिदान का त्यौहार’, पर कुर्बानी की परंपरा हजरत इब्राहिम और उनके बेटे इस्माईल की अल्लाह के प्रति आस्था से जुड़ी है। बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा या बकरा ईद के नामों से भी जाना जाता है। इसे जिल-हुज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है।