सनावद। त्याग और बलिदान का पर्व ईद उल अजहा बकरा ईद मुस्लिम समाज ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर हर्षाेल्लाह से मनाया सुबह से ही ईद के पर्व की तैयारी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नए कपड़े पहनकर मासूम चौक से ईद का जुलूस निकाला खरगोन रोड स्थित ईदगाह पर शहर काजी हाफिज अजमल अशरफी साहब ने हजारों लोगों को ईदगाह पर नमाज अदा कराई नमाज के बाद मुल्क की तरक्की अमन खुशहाली और दुश्मनों से हिफाजत के लिए दुआएं की गई। सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी नगर पालिका परिषद ने स्वागत द्वार लगाकर मुस्लिम बंधुओ के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाद जामा मस्जिद में हाफिज शादाब अशरफी साहब हुसैनी मस्जिद में मौलाना उमर अंसारी साहब और मदीना मस्जिद में मौलाना मोहम्मद हुसैन मिस्बाही साहब ने ईद की नमाज अदा कराई नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कब्रिस्तान में अपने मरहूमिन के तुरबतों पर फातिहा भी दी।
इस दौरान अंजुमन सदर शेख साकेरिन आकीब खान ताहिर बेग इंदर बिरला सोनू पेंटर जय शिंदे पवन इंगला सहीत अनेकों लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।