BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 4:52 pm
BIG NEWS : एक बाइक चोरी ने खोला चोरी का बड़ा राज, 6 मोटरसाइकिलें बरामद, पूछताछ में खुलीं कई वारदातें, खाकी के हत्थे चढ़ा आरोपी, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सिद्धि विनायक अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई थी बाइक-
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को फरियादी विकास पिता गोपाल सूर्यवंशी, निवासी दलौदा रेल, जिला मंदसौर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक MP14MT4390 को 2 अगस्त को सिद्धि विनायक अस्पताल की पार्किंग से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से आरोपी तक पहुंची पुलिस-
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि अर्जुन पिता सत्यनारायण भांड, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जवासिया, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर, कथित रूप से उक्त मोटरसाइकिल चोरी करने आया था।

पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अन्य पांच मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात भी बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

ये वाहन हुए बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न वाहन बरामद किए-

हीरो स्प्लेंडर प्रो — MP14MT4390
हीरो होंडा पैशन प्लस — MP14MB0755
टीवीएस स्टार सिटी प्लस — MP14MW7341
होंडा एक्टिवा, सफेद रंग — KA34EA3724
हीरो एचएफ डीलक्स, काले रंग की — बिना नंबर
हीरो एचएफ डीलक्स — MP14MY7167

बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई गई है।

अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पांच अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करने की जानकारी भी दी है। पुलिस इन घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ एवं जांच कर रही है। बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान एवं संबंधित प्रकरणों से उनका मिलान किया जा रहा है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, उपनिरीक्षक विजय पुरोहित, प्रधान आरक्षक विनोद नामदेव, आरक्षक हरिश राठौर, अरुण पंवार एवं आशुतोष गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी: अर्जुन पिता सत्यनारायण भांड, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जवासिया, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE