BREAKING NEWS
NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2026, 5:16 pm
BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया, जनसुनवाई में आमने-सामने आए दोनों पक्ष, एक पक्ष ने सुरेश गाडीलोहार की गिरफ्तारी की मांग की, दूसरे ने बताया निर्दाेष, पुलिस ने संभाली स्थिति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। युवती रेखाबाई की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर मृतका के परिजन पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और सुरेश गाडीलोहार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। वहीं, मामले में दूसरा पक्ष भी कंट्रोल रूम पहुंचा और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरेश गाडीलोहार को निर्दाेष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि रेखाबाई की मौत के मामले में सुरेश की भूमिका की जांच कर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। परिजनों ने कहा कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, वे अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन एवं चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी।

दूसरा पक्ष बोला- सुरेश को बेवजह फंसाया जा रहा
इसी दौरान दूसरा पक्ष भी आवेदन लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए सुरेश गाडीलोहार को निर्दाेष बताया। उनका कहना है कि सुरेश पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। उन्होंने पुलिस से तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की।

दोनों पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति-
जनसुनवाई के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक ओर मृतका के परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे, वहीं दूसरा पक्ष सुरेश को निर्दाेष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करता रहा।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को नियंत्रित किया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं मौजूद रहे और दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ उनके आवेदन भी लिए।

फिलहाल रेखाबाई की मौत के मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सुरेश गाडीलोहार की भूमिका और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE