BREAKING NEWS
NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<     KHABAR : चंचल सोनी की पढ़ाई में आर्थिक समस्या नहीं.. <<     प्रधानमंत्री आवास की मांग लेकर जनसुनवाई में.. <<     KHABAR : किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे,.. <<     EXCLUSIVE: BJP की नई टीम में बड़े चेहरों की एंट्री,.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय युवा संगम की तैयारियों को.. <<     पढ़ाई के लिए रोज शिवपुरी आने वाली छात्राओं की.. <<     राशन नहीं मिलने से ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की.. <<     KHABAR : बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की.. <<     BIG REPORT : रेखा बाई की मौत का मामला गरमाया,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 4:46 pm
KHABAR : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, परिवहन विभाग में इतने पदों पर निकली भर्ती, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एमपीपीएससी ने परिवहन विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली की है। 35 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


बता दें कि ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी और लास्ट डेट 19 जुलाई 2025 दोपहर 12 बजे तक है। ऑनलाइन एप्लीकेशन में सुधार 24 जून से 20 जुलाई तक किया जा सकता है। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।


उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में की जाएगी।


इस पद के लिए एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा। जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।


उम्मीदवार के पास ऑटोमोबाइल/मेकेनिकल विषय में डिग्री या किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ऑटोमोबाइल/मेकेनिकल विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा मोटर साइकिल/मोटर/भारी मालयान/भारी यात्रीयान चलाने का ड्रायविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। साथ ही केंद्र सरकार या राज्य सरकार की किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए।


सामान्य वर्ग और अन्य पिछडा वर्ग के उम्मीदवारों की ऊचाई 1.68 मीटर और सीना 84 से.मी. (बिना फुलाए) और 89 से.मी. (फुलाकर) होना चाहिए. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थी की ऊचाई 1.60 मी और सीना 76
से.मी. (बिना फुलाए) और 81 से.मी. (फुलाकर) होना चाहिए।


जबकि महिला अभ्यर्थी की ऊंचाई 1.55 मीटर होना चाहिए सीने की माप महिला अभ्यर्थी के लिए लागू नहीं होगा। अभ्यर्थी की दोनों आखों की सामान्य दृष्टि अर्थात् 6/9 और एक आंख से 6/12 होना चाहिए. उसमें रंगो को पहचानने की क्षमता होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE