सरसी। पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में इनका विशेष योगदान रहता है। इसी संदेश को लेकर अब हर जगह कई युवा अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं एवं पौध रोपण कर जन्म दिवस को एक अनोखा रूप दे रहे हैं।
उसी को लेकर आज रतलाम जिले के सरसी गांव के महावीर कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर मनीष जैन ने अपने जन्मदिवस पर सादाखेड़ी मार्ग पर पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया इस मौके पर ग्रामीण जन एवं स्कूल के समस्त स्टाफ गन मौजूद रहे चर्चा के दौरान जैन ने बताया कि हम प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं तो हमारा भी नैतिक दायित्व बनता है कि प्रकृति को हम कुछ दें प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है पौधारोपण करने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरसी के चारों मार्ग पर वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया जाएगा।
जैन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर तमाम समाजसेवी संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों और विचार एक नई सोच परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की वही शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे जीवन की कामना की। उनकी कार्यशैली तारीफ के लायक है हम सब उनकी लंबी आयु एवं स्वस्थ शरीर की कामना करते हैं।
जन्मदिन के शुभअवसर पर शुभकामनायें देने वाले लोगों ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरल स्वभाव, समाजिक, पर्यावरण रक्षा का जज़्बा, स्वच्छता, स्वास्थ्य के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहने वाले मनीष जैन हम सबके लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी कार्यशैली तारीफ के लायक है हम सब उनकी लंबी आयु एवं स्वस्थ शरीर की कामना करते हैं।