BREAKING NEWS
NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<     KHABAR : एमपी में तुरंत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू.. <<     NEWS : धीरजी खेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के 500.. <<     BIG NEWS : नीमच कोर्ट का सख्त फैसला, मारपीट मामले.. <<     खरगोन में पेंशनर्स का जोरदार आंदोलन, वर्षों.. <<     देवास में "जल गंगा संवर्धन अभियान" का भव्य.. <<     राजगढ़ में साइबर ठगी के खिलाफ 'सेफ क्लिक 2.0':.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 7:40 pm
KHABAR : मंदसौर जिले में मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कपिल मेहता ने किया शुभारंभ,पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मीडिएशन एवं कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमिटी, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर कपिल मेहता’ के मार्गदर्शन में न्यायिक अधिकारियों हेतु 40 घंटे की मीडिएशन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 09 जून से 13 जून 2025 तक रितुवन होटल, मंदसौर में किया जा रहा है।
इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल मेहता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने मीडिएशन को न्यायिक प्रक्रिया में एक प्रभावी, समयबद्ध एवं सुलभ समाधान के रूप में रेखांकित किया और प्रतिभागी अधिकारियों को वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली में दक्षता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, धार, देवास एवं आगर-मालवा जिलों से आए लगभग 30 न्यायिक अधिकारियों को मीडिएशन के विविध आयामों पर 40 घंटे का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सुप्रीम कोर्ट स्थित एमसीपीसी के वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर प्रमिला आचार्य एवं शाहिद मोहम्मद द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण, केस स्टडीज एवं इंटरेक्टिव सत्रों के माध्यम से दक्ष किया जावेगा। 
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) अजय कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा मंदसौर जिले में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता दर्शाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE