शहडोल। शहडोल जिले ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भगवान बिरसमुंडा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कोल जनजातीय महाकुंभ में शामिल हुए प्रदेश में मुखिया डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करत हुए एक के बाद एक घोषणाओं की झड़ी लगा दी, इतना ही नहीं प्रदेश के स्कूलों के पाठ्यक्रम में बिरसमुंडा की जीवनी को शामिल करने की मंच से घोषणा की, यह महाकुंभ कोल समाज को संगठित कर एक नई पहचान देने का प्रयास है। इस कोल महा कुंभ सम्मेलन में हजारों की संख्या में कोल समाज के लोगों शिरकत फरमाए , कार्यक्रम कोल समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व को उजागर करने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा कोल सम्मेलन बताया जा रहा है। सम्मेलन कोल समाज की गरिमा को बढ़ाने और उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद पंचायत मुख्यालय में आयोजित कोल जनजातीय महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिस्ममें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम डॉ मोहन यादव शामिल हुए, आयोजित भगवान बिरसमुंडा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कोल जनजातीय महाकुंभ में शामिल हुए प्रदेश में मुखिया डॉ मोहन यादव ने सभा को संबोधित करत हुए एक के बाद एक घोषणाओं की झड़ी लगा दी, इतना ही नहीं प्रदेश के स्कूलों के पाठ्यक्रम में बिरसमुंडा की जीवनी को शामिल करने की मंच से घोषणा की, यह महाकुंभ कोल समाज को संगठित कर एक नई पहचान देने का प्रयास है। इस कोल महा कुंभ सम्मेलन में हजारों की संख्या में कोल समाज के लोगों शिरकत फरमाए।
कोल जनजातीय महाकुंभ के मंच से सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी, कोल समाज के लोगों पर झूठे मुकदमा कायम करने व उन्हें परेशान करने वालों की अब खैर नहीं,कोल समाज के लोगो पर झूठा मुकदमा कायम करने वालों पर भी कार्यवाही करने की सीएम डॉ मोहन ने दी चेतावनी, कोल समाज को पट्टा उपलब्ध कराएंगे, मिनी ब्राजील कहे जाने वाले विचारपुर प्रत्येक फुटबॉल टीम को 10 लाख देने की घोषणा, शहडोल मेडिकल कालेज में भगवान बिरसमुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, 13 जिले के 82 कन्या परिसर छात्रावासो का नाम बदलकर अब शबरी माता कन्या छात्रावास के नाम से जाना जाएगा।