नीमच। अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं उप संचालक, सामाजिक न्याय किरण आंजना के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग एवं रेडक्रास नशामुक्ति केंद्र द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नीमच एवं शासकीय उत्कृष्ट स्कूंल नीमच में ट्रीचर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे टीचर्स को नशे के दुष्परिणाम एवं विद्यार्थी नशा नहीं सीखे विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई एवं उपस्थित प्रशिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई एवं पेम्पलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट” स्कूल नीमच मे विद्यार्थियों के मध्य नशे के दुष्परिणाम विषय पर परिचर्चा आयोजित कर, उपस्थित विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से नशामुक्ति की शपथ दिलवाई एवं पेम्पलेट,स्टीकर का वितरण किया। आमजनों में जागरूकता के लिए बस स्टैंड नीमच पर यात्रियों को पेम्पलेट, स्टीकर वितरित किए गए एवं बसों पर स्टीकर चिपका कर नशामुक्ति का सन्देश दिया गया।