नीमच। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप (छैैळ) के ग्रीन बेल्ट गार्डन में गरिमामय समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय एवं जय हिंद के जयघोष से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। कार्यक्रम में चिकित्सकों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रुप सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मुख्य अतिथि आर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. यशवंत पाटीदार, विशेष अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गर्ग, एमडी डॉ. रवींद्र पाटीदार, डॉ. रंजना सिंघल, समाजसेवी निखार गोयल एवं ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल श्सोनूश् की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. यशवंत पाटीदार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब हम अपने जीवन और समाज के प्रति जिम्मेदार बनें। उन्होंने वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने तथा दुर्घटना की स्थिति में घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की अपील की। उन्होंने सीपीआर एवं राजवीर योजना की जानकारी भी दी।
विशेष अतिथि डॉ. श्वेता गर्ग ने कहा कि 1947 में देश गुलामी से आजाद हुआ, अब हमें अपने नौनिहालों को बीमारियों से आजादी दिलाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों का समय पर पूर्ण टीकाकरण कराने तथा बेटों और बेटियों को समान अवसर देने पर जोर दिया।
एमडी डॉ. रवींद्र पाटीदार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। स्वस्थ, फिट एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाकर बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए।
ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल श्सोनूश् ने बताया कि एनएसएसजी द्वारा मानसून सत्र में निरंतर पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर वीर शहीदों को नमन करने के साथ सेवा, समन्वय एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाना हमारा दायित्व है। इसी क्रम में वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले ग्रुप सदस्यों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तृप्ति मनोज दुआ, अशफाक अहमद, प्रखर, डॉ. रंजना दीपक सिंघल, डॉ. अशोक जैन, प्रवीण आर्य, प्रकाश गोयल एवं विजय समदानी को मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर तथा सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं फिरोज गोल्डन को दुपट्टा पहनाकर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में अशफाक अहमद ने स्वरचित देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। महिला एवं पुरुष सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जयघोष लगाए और देशभक्ति गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
समारोह में तृप्ति दुआ, माधुरी चौरसिया, संगीता शर्मा, रानी राणा, बरखा खण्डेलवाल, ज्योति मित्तल, रेखा गोयल, किरण तिवारी, अमन चौहान, शोभा शर्मा, साहित्यकार प्रमोद रामावत, समाजसेवी संतोष चौपड़ा, निखार गोयल, प्रोफेसर एनके डबकरा, मुकेश डबकरा, वरुण खण्डेलवाल, संजय श्रीवास्तव, मनोज माहेश्वरी, घनश्याम सेठिया, बीड़ी वैष्णव, अपूर्व शर्मा एवं आशीष कच्छारा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने अतिथियों एवं सम्मानित सदस्यों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संचालन ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल श्सोनूश् ने किया। अंत में संगीता शर्मा ने आभार व्यक्त किया।