BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     BIG NEWS : सीएम से मुलाकात नहीं मिली तो भड़की.. <<     KHABAR : केसूंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में.. <<     NEWS : मन की बात कार्यक्रम में भाजपा.. <<     NEWS : मोहर्रम की 9वीं रात प्रतापगढ़ में उमड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भाटखेड़ी और रात का काला.. <<     बुलडोजर एक्शन के बीच बड़ा हादसा, शहडोल में.. <<     माउंट आबू में हिंदू साम्राज्य दिवस पर.. <<     KHABAR : जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा.. <<     खरगोन में अधूरी पुलिया बनी मुसीबत, कीचड़ में.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 5:43 pm
BIG NEWS : शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चारूदोनों नेताओं ने 18 मिनिट की बातचीत, केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर बाहर इंतजार करती रहीं, शिवराज ने संभाली ट्रैक्टर की स्टेयरिंग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 18 मिनट तक बंद में कमरे में चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर कमरे के बाहर खड़े होकर बैठक खत्म होने का इंतजार करती रही। हालांकि दोनों सीनियर नेताओं ने अकेले में किस विषय पर चर्चा की इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें की आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में सोयाबीन हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।


केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर को 5 मिनट रुकने को कहा
इंदौर के सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय ने पूरे 18 मिनट बंद कमरे में चर्चा की। इस दौरान विधायक मधु वर्मा, मनोज पटेल और बीजेपी नेता सावन सोनकर पास के कमरे में बैठे हुए थे। जबकि राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर कमरे के बाहर इंतजार कर रही थी। वहां मौजूद अधिकारियों ने जब सावित्री ठाकुर के इंतजार करने की सूचना दी तो केंद्रीय मंत्री चौहान ने उन्हें 5 मिनट इंतजार करने को कहा। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय दोनों नेता 3 बजकर 13 मिनट पर कमरे में गए थे और लगभग 3 बजकर 30 मिनट में यानी पूरे 18 मिनट बाद कमरे से बाहर आए।


भाजयुमो के दौर से साथ में दोनों नेता
शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय ने लगभग एक ही समय पर राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में पदाधिकारी रहते हुए काम किया। विजयवर्गीय ने प्रदेश की राजनीति का रुख अपनाया। विधानसभा चुनाव जीते और इंदौर के महापौर बने। वहीं चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। विदिशा से सांसद चुने गए और भाजपा के संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया।


अचानक बढ़ा शिवराज का वर्चस्व
2003 में उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा की जीत के बाद विजयवर्गीय को उनके मंत्रिमंडल में जगह मिली। लेकिन 2004 में एक लंबित मामले के चलते उमा भारती को इस्तीफा देना पड़ा और बाबूलाल गौर मुख्यमंत्री बने। इसी दौरान चौहान को भाजपा का मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष बनाया गया। गौर के कार्यकाल में पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ने लगा, जिससे नवंबर 2005 में उन्हें हटाकर शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं उमा भारती ने पार्टी छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना ली।


हालांकि विजयवर्गीय चौहान की सरकार में सीनियर मंत्री रहे, लेकिन इसी दौर में उनके रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे चौहान ने मुख्यमंत्री पद पर अपनी पकड़ मजबूत की, विजयवर्गीय को उनका स्थान लेने की आकांक्षा रखते हुए देखा जाने लगा।

पार्टी के भीतर बढ़ते तनाव को नियंत्रित करने के लिए भाजपा हाईकमान ने विजयवर्गीय को राष्ट्रीय राजनीति में भेज दिया। उन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अधीन राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। यह एक रणनीतिक कदम था ताकि मध्य प्रदेश में उनकी राजनीतिक पकड़ सीमित की जा सके।


कृषि मंत्री को हाथ से बनी पेंटिंग गिफ्ट की
इंदौर में शिवानी हर्षित गुप्ता ने शिवराज को हाथ से बनी पेंटिंग गिफ्ट की। शिवानी ने बताया की शिवराज सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने स्वरोजगार योजना लोन लेकर बुटीक का काम शुरू किया था। शिवानी ने 2014 में 5 लाख का लोन लिया था। आज 5 करोड़ का प्रोजेक्ट डाल रहे है।


शिवराज ने संभाली ट्रैक्टर की स्टेयरिंग
इंदौर के सोयाबीन अनुसंधान केंद्र के खेत में केंद्रीय मंत्री चौहान ने ट्रैक्टर भी चलाया। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री नहीं किसान हूं। मेरे हर रोम में किसान और हर सांस में खेती है। आज पूरी एग्रीकल्चर टीम इंदौर में है। देश के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र के लोग, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज के लोग राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी साथ है। हमने अभी विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया था ताकि लैब में होने वाले प्रयोग किसानों के बीच पहुंच सके। हम वैज्ञानिक अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव में लेकर गए। आज हम सोयाबीन की फसल पर चर्चा करने वाले हैं। सोयाबीन की उत्पादकता बढ़ नहीं रही है, जिसे लेकर चर्चा करेंगे। अच्छी किस्म का सोयाबीन पैदा कर पाए ताकि देश को तेल आयात ना करना पड़े।


वैज्ञानिक अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव में लेकर गए
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमने अभी विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया था, ताकि लैब में होने वाले प्रयोग किसानों के बीच पहुंच सके। हम वैज्ञानिक अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव में लेकर गए। आज हम सोयाबीन की फसल पर चर्चा करने वाले हैं। सोयाबीन की उत्पादकता बढ़ नहीं रही है, जिसे लेकर चर्चा करेंगे। अच्छी किस्म का सोयाबीन पैदा कर पाए ताकि देश को तेल आयात ना करना पड़े। शिवराज सिंह ने कहा कि 1 लाख 32 हजार करोड़ का तेल विदेशों से आ रहा है। हमारी कोशिश होगी कि हम किसान भाइयों के साथ मिलकर ऐसा रास्ता निकाले, जिससे हम उत्पादन बढ़ाए। ताकि सोयाबीन की पैदावार करके तेल से भी भारत के भंडार को भर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE