मुरैना। जिले मे संचालित स्कूल बस यात्री बसों की जाँच के लिए चैकिंग हेतु परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग कार्यवाही की गई इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार एवं ट्रैफिक सूबेदार मलखान सिंह द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया यह अभियान शहर मुरैना से जौरा की और जाने वाले रास्ते पर चैकिंग प्वाइंट लगाए गए वही परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए चैकिंग अभियान में यात्री / स्कूल वाहनों मे ओवर लोडिंग बीमा फिटनेस आदि की चैकिंग अन्तर्गत 66 से अधिक वाहनों को चैक किया गया जिसमे सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के कारण विभिन्न धाराओं मे कार्यवाही सहित कुल 21 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाकर 34000/- रूपये का राजस्व वसूला गया।
चैकिंग कार्यवाही के दौरान 05 मैजिक स्कूल वाहन क्रमांक MP06TA0993 MP06TA0843, MP06TA0347, MP06ZF9992, MP06TA0383 वाहनों को मोटरयान नियमो के अनुरूप आवश्यकतानुसार वैध दस्तावेज न पाए जाने के कारण जप्त कर पुलिस थाना यातायात परिसर मुरैना पर सुरक्षार्थ रखवाया गया। जप्त 05 मैजिक वाहनों से अनुमानित 55000/- का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। संयुक्त रूप से की गई चैकिंग कार्यवाही मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार, ट्रैफिक सूबेदार मलखान सिंह, परिवहन प्रधान आरक्षक अभिषेक, आरक्षक जितेन्द्र तोमर सहित यातायात कर्मी एवं होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहें। समस्त वाहन संचालकों / चालको को सूचित किया जाता है कि वाहन के वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन किया जाना सुनिश्चित किया जावे। जिससे चैकिंग के दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकें।