BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 6:19 pm
KHABAR : शहर के उपनगर बघाना अंतर्गत आने वाले धनेरिया रोड के वार्ड नंबर 38 और 39 के रहवासी परेशान, क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के उपनगर बघाना अंतर्गत धनेरिया रोड स्थित वार्ड नंबर 38 और 39 के रहवासी मूलभूत सुविधा को लेकर भारी परेशानी का सामना कर रहे है। यहां के रहवासियों ने बताया कि पिछले 12 दिनों से पानी की सप्लाई लाइन फूट जाने से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 
इस बारे में सभापति नीरज अहीर द्वारा प्रयास कर आज नगर पालिका कर्मचारियों को बुलाया गया। बीती रात हुई बारिश में वार्डवासियों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। लोगों ने बताया कि हमारा सामान भीग गया। काफी नुकसान हुआ। ज़हरीले जानवरों ने क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल कर दिया। कीचड़ और कचरे से पूरा क्षेत्र पटा पड़ा है। यहां के रहवासियों की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जनता धनेरिया पंचायत और नगर पालिका नीमच के बीच फूटबाल बने हुए है। इनका कोई धणीधोरी नहीं है। अपनी समस्या लेकर यह जाए तो कहां जाए। विधायक और सांसद जैसे पदों पर विराजित जनप्रतिनिधियों को यहां की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। नीमच शहर से सटा हुआ बघाना का धनेरिया कला रोड ठेठ ग्रामीण बस्ती जैसा दिखाई देता है। बघाना के इस क्षेत्र में रोड जर्जर स्थिति में हैं। नालियां नहीं है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE