BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 6:23 pm
KHABAR : रतलाम में स्कूल को समय पर नहीं मिली मान्यता, 164 विद्यार्थियों को स्कूल आने से मना किया गया, पालक कलेक्टर ऑफिस पहुंचे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। बाजना रोड स्थित श्री जैन बालक उमावि (हिंदी मीडियम) में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की मान्यता समय पर न मिलने से गुरुवार को विद्यार्थियों को स्कूल आने से रोक दिया गया। जबकि छात्र 15 जून से नियमित क्लास में आ रहे थे। स्कूल के इस फैसले से पालक नाराज हो गए और विरोध जताते हुए कलेक्टर से मिलने पहुंचे।


स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को पैरेंट्स को मैसेज भेजकर गुरुवार को मीटिंग में बुलाया था। यहां बताया गया कि स्कूल को मान्यता नहीं मिली है, इसलिए बच्चों को स्कूल न भेजें और एसएलसी (स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र) ले जाएं। इससे नाराज पालकों ने स्कूल में विरोध किया।


10 दिन से स्कूल आ रहे थे, अब बाहर किया
कक्षा 10वीं के छात्र मोहित रायकवार ने कहा, ष्एक दिन पहले कहा कि पैरेंट्स को लेकर आओ। आज कहा जा रहा है कि मान्यता रद्द हो गई, एसएलसी ले जाओ। रिजल्ट के दिन बताना था। 10 दिन से स्कूल आ रहे हैं, तब कुछ नहीं कहा। छात्र रोहित मेघवाल ने कहा, 15 दिन से स्कूल आ रहे हैं। अब मान्यता खत्म होने की बात कह रहे हैं। हम अब कहां जाएं?


पालक और छात्र पहुंचे कलेक्टर ऑफिस
इसके बाद छात्र पैरेंट्स के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। काफी देर बाद एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने उन्हें बुलाया। छात्रों ने कहा, ष्स्कूल शुरू हो गया था, अब रोका जा रहा है। पहले बताया होता तो हम व्यवस्था कर लेते। अब हमें प्राइवेट पढ़ाई के लिए कहा जा रहा है।ष् एडीएम ने आश्वासन दिया कि समाधान किया जाएगा, इसके बाद छात्र लौटे।


164 छात्रों की पढ़ाई पर संकट
कक्षा 9वीं से 12वीं तक स्कूल में 164 छात्र पढ़ रहे हैं। पालकों का कहना है कि स्कूल अप्रैल से शुरू हो गया था। बच्चे यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी खरीद चुके हैं। ऑटो और अन्य इंतजाम भी हो चुके हैं। अब अचानक स्कूल से मना कर देना ठीक नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग उज्जैन और भोपाल स्तर की गड़बड़ी बता रहा है, जबकि जिला शिक्षा विभाग स्कूल की लापरवाही मान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE