BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 6:51 pm
KHABAR : विश्व संगीत दिवस के अवसर मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत संध्या, कार्यक्रम ऐतिहासिक तौर पर जावद में हुआ सम्पन्न, पढे़ खबर 

Share On:-

जावद। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा जावद के तत्वावधान में मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा सदाबहार गीतों के साथ संगीत संध्या (गायन कार्यक्रम)कार्यक्रम कृषि उपज मंडी नीमच रोड जावद में आयोजित किया गया। 

      
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, श्याम काबरा, भारत विकास परिषद नगर अध्यक्ष विनय सिंघानिया,  सचिव राहुल मुणेत, कोषाध्यक्ष दिनेश डाढ,डनेंपित उनेपबंस ग्रुप प्रमुख एड.खजानसिंह पंवार सहित ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित, मां सरस्वती, भारतमाता एवं स्वामी विवेकानंद जी को माल्यापर्ण कर ग्रुपप्रमुख खजानसिंह पवार द्वारा वंदना हे शारदे मां हे शारदे मां प्रस्तुत कर विधिवत कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। प्रेसक्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी, समाजसेवी संदीप बाफना एवं नगर की आम जनता  ने भी कार्यक्रम में  देर रात तक उपस्थित होकर संगीत संध्या (गायन कार्यक्रम) का भरपूर आनंद लिया।   

संगीत संध्या में डॉ. दीपक ओझा एवं एड. निशा घारू  ने शायद मेरी शादी का खयाल आया है... अरविंद पोरवाल ने सांसो की जरूरत है जैसे,  हेमा यादव एवं धीरज ने तुमसे मिलकर ना जाने क्यो,  राजेंद्र रोकडे ने मेरे मेहबुबा कयामत होगी,  राजेश सेन द्वारा दिल के टुकडे टुकडे करके... सुनीता यादव एवं खजानसिंह पंवार ने ढपली वाले ढपली बजा द्वारा गीत की प्रस्तुति देकर नगर की जनता का मन मोह लिया इसके अलावा नवीन मकवाना ने देश भक्ती गीत जहां पाव में पायल हाथ मैं कंगन, भारत घावरी एवं प्रभा बैरागी ने तेरे हाथो में पहना कर चुडिया... मलिक परदेवाला ने जब से तेरा नैना मेरे नैनो से... एडवोकेट खजानसिंह पंवार ने भोले ओ भोले... योगेश गेहलोत ने में एक राजा हूं तु एक रानी हैं... राजेंद्र शर्मा ने कोई जब राह ना पाये मेरे संग आये. द्वारा गीत प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों के बीच जाकर खूब तारीफ बटोरी इसके अलावा एडवोकेट खजानसिंह पंवार एवं प्रभा बैरागी ने कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया... भारत घांवरी ने देश भक्ती गीत दुल्हन चली ओ पहन चली... राजेश सेन एवं एडवोकेट निशा घारू ने धीरे धीरे बोल कोई सुन ना ले... डॉ. दीपक ओझा ने देश भक्ती गीत अबके बरस तुझे धरती की रानी... खजानसिंह पंवार एवं भारत घांवरी ने यम्मा यम्मा ये खुब सुरत समा... धीरज मंडोरिया एवं प्रभा बैरागी ने छुप गये सारे नजारे ओई क्या बात हो... नवीन मकवाना वक्त का ये परींदा रूका है कहां... राजेद्र रोकडे एवं प्रभा बैरागी ने मेहबूब मेरे मेहबूब मेरे तु है तो दुनिया... खजानसिंह पंवार एवं प्रभा बैरागी ने पतझड सावन बंसत बहार गीत गाकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया भारत विकास परिषद की सदस्या जया दीपक बडोला ने देश भक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगो अर्चना जी द्वारा और इस दिल में क्या रखा है तथा मधुसूदन  मुच्छाल ने यह दोस्ती हम नही छोडेंगे. के पश्चात मुसाफिर ग्रुप के सदस्य विजय जी चौहान द्वारा पल-पल दिल के पास. द्वारा गीत की प्रस्तुति शानदार दी गई कार्यक्रम के अंत में मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों द्वारा  चलते चलते मेरे गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहना,, जीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम ऐतिहासिक तौर पर देर रात सम्पन्न हुआ।


मुसाफिर ग्रुप प्रमुख द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कार्यक्रम के सूत्रधार प्रदीप जी चोपड़ा के नेतृत्व में एवं भारत विकास परिषद के तत्वाधान में किया गया, समिति के अध्यक्ष विनय सिंघानिया, सचिव राहुल मुणेत, कोषाध्यक्ष दिनेश डाढ, तथा प्रारंभिक संचालन अरूण सोलंकी द्वारा मुसाफिर ग्रुप प्रमुख खजानसिंह पवार एवं अन्य साथियों को  केसरिया दुपट्टा ओढाकर नागरिक अभिनंदन करके बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान स्वल्पाहार, जलपान, मसालेदार चाय का भी आयोजन रखा गया। 


उक्त कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के सदस्य विजय चौहान द्वारा गीतों की विस्तृत जानकारी देते हुए  किया गया तथा आभार संस्था सचिव राहुल मुणेत और ग्रुप के परामर्शकरता राजेंद्र शर्मा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE