BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 6:56 pm
KHABAR : विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा जावद ने मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच के साथ मिलकर किया जावद की कृषि उपज मंडी में भव्य संगीत संध्या का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा जावद ने मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच के साथ मिलकर जावद की कृषि उपज मंडी में एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया। 
कार्यक्रम में विधायक ओमप्रकाश सकलेचा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप प्रमुख एडवोकेट खजान सिंह पंवार की सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान डॉ. दीपक ओझा, एड. निशा घारू, अरविंद पोरवाल, हेमा यादव, धीरज, राजेंद्र रोकड़े, राजेश सेन, सुनीता यादव, नवीन मकवाना, भारत घावरी, प्रभा बैरागी, मलिक परदेवाला, योगेश गेहलोत, राजेंद्र शर्मा जैसे कलाकारों ने पुराने और देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। दर्शकों ने तालियाँ बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
मुसाफिर ग्रुप के सदस्यों ने चलते चलते मेरे गीत याद रखना कभी अलविदा ना कहना गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का संचालन विजय चौहान ने किया, जबकि प्रदीप चोपड़ा ने आयोजन का नेतृत्व किया। भारत विकास परिषद ने मुसाफिर ग्रुप का अभिनंदन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE