नीमच। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत श्री सीताराम शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कॉलोनी ने शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सहित छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रश्मि हरित ने नशे के विभिन्न प्रकारों जैसे तंबाकू, सिगरेट, गुटका, शराब एवं नशीली दवाओं के सेवन से स्वास्थ्य और परिवार पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने नशा छोड़ने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दिलवाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने नशा मुक्त समाज की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया।