नीमच। शासन द्वारा राशन प्राप्त करने व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए समग्र आईडी की ई- केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। किंतु देखने में आया है कि नगर पालिका क्षेत्र नीमच में अनेक हितग्राहियों ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं करवाई है।हितग्राहियो की सुविधा के लिए नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार 27 जून व शनिवार 28 जून को ई -केवाईसी शिविर का आयोजन प्रातः 10. 30 से शाम 5रू30 बजे तक रखा गया है। जिन भी हितग्राहियों ने अभी तक समग्र आईडी की ई-केवाईसी नहीं कराई है वह अपने वार्ड प्रभारी से या नपा कार्यालय में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक रूप से समग्र आईडी की ई- केवाईसी करवा ले। क्योंकि जिन हितग्राहियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनके नाम हटाने की कार्रवाई वार्ड प्रभारी द्वारा पांच चरणों में सर्वे कर सुचना पत्र प्रदान कर प्रारंभ करते हुएअभी तक 323 हितग्राहियो के नाम हटाने की कार्यवाही की जा चुकी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने नगर पालिका क्षेत्र नीमच में निवासरत नागरिकों से आवश्यक रूप से ई- केवाईसी करवाकार नाम हटवाने जैसी कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया है।