मंदसौर। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मंदसौर गांधी चौराहा पर नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली का आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय विभाग की उपसंचालक/ डिप्टी कलेक्टर स्वाति तिवारी, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। रैली में स्कूली छात्रों द्वारा तख्क्तियां हाथ लेकर और नारे लगाकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली का बीपीएल चौराहा से होती हुई गांधी चौराहा पर समापन हुआ। रैली के पश्चात नशा मुक्ति की शपथ हस्ताक्षर महा अभियान का आयोजन किया गया।